उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कन्नौज सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कन्नौज में एक सड़क हादसे में कुछ श्रद्धालु यात्रियों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

ज्ञातव्य है कि आज जनपद कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक वाहन दुर्घटना में दर्शन कर वापस लौट रहे कुछ श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी।

Related Articles

Back to top button