देश-विदेश

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का घोषणापत्र जारी किया

आम आदमी पार्टी(आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का दिल्ली घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में राष्ट्रीय राजधानी को ‘पूर्ण राज्य’ का दर्जा दिलाने का वादा किया गया है। यहां पार्टी कार्यालय में जारी 35 पन्नों के घोषणा पत्र का शीर्षक ‘ले कर रहेंगे पूर्ण राज्य’ है।

AAP के 35 पेज के मेनिफेस्टो का शीर्षक ‘ले कर रहेंगे पूर्ण राज्य’ है. पार्टी ने कई वादों के साथ दिल्ली के पूर्ण राज्य बनने की शर्त का जिक्र किया है.

मेनिफेस्टो जारी करते वक्त अरविंद केजरीवाल की 10 बड़ी बातें

  1. अगर दिल्ली में AAP के सातों सांसद आते हैं तो हम कुछ भी करके दिल्ली को पूर्ण राज्य बनवा कर रहेंगे
  2. दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो यहां के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पाएगा
  3. दिल्ली सरकार की 85 फीसदी नौकरियां दिल्ली के वोटरों को मिलेंगी
  4. आज दिल्ली को पूरी दुनिया में रेप कैपिटल के नाम से जाना जाता है. दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी
  5. दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे
  6. दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो MCD सरकार के अंदर आएगी, फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी
  7. 2019 का चुनाव, भारत के जनतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है
  8. कांग्रेस और बीजेपी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के वादे पर धोखा दिया है
  9. भारत अगर धर्म और जाति के नाम पर बंट गया तो भारत नहीं बचेगा
  10. अगर भारत बचेगा तो पार्टियां बचेंगी, भारत बचेगा तो ये मेनिफेस्टो बचेगा

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने मेनिफेस्टो जारी करते वक्त कहा, ”दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो हम 24 घंटे में सीलिंग के मुद्दे पर व्यापारियों को राहत देते, यहां के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाती.” उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी, तो जनता की मेहनत की कमाई वापस और भी बेहतर तरीके से राज्य के विकास में लगाई जा सकेगी. इसके साथ ही सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली पूर्णराज्य होती, तो हमारा जनलोकपाल बिल पास हो गया होता.

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Related Articles

Back to top button