आत्मदाह की चेतावनी देने पर पार्षद गिरफ्तार
हल्द्वानी। पॉलिशिट वार्ड के पार्षद ने आत्मदाह की धमकी देकर प्रशासन को खूब छकाया। लुकाछिपी के खेल में पुलिस ने पार्षद को गिरफ्रतार कर ही लिया। बाद में उसे सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जमानत दे दी गई। नगर निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्षद मुन्ना पोखरिया ने बीते दिन आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके मद्देनजर शनिवार को पुलिस पार्षद की तलाश में जुट गई। बाद में पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद पार्षद को उसके ही वार्ड स्थित एक प्रतिष्ठान के पास गिरफ्रतार कर लिया। दोपहर में उसे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार उपायाय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार पार्षद का 151 के तहत चालान किया गया है। इस बीच पार्षद पोखरिया ने बताया कि उन्होंने करीब चार माह पहले अपने वार्ड संबंधी समस्यायें नगर निगम प्रशासन को बताई थी।
समस्याओं के निस्तारण का उन्हें केवल आश्वासन दिया गया। सुनवाई न होने पर उन्होंने आत्मदाह की धमकी दी थी। पार्षद ने बताया कि उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मांगपत्रा सौंपा है। इसमें वार्ड के तुलसीनगर में सड़क व नालियों को दुरुस्त करने, अमृत योजना के तहत शीइा्र सीवर लाइनें बिछाने, स्वच्छता समिति बनाकर उनके वार्ड में 10 सदस्यों की तैनाती करने जैसी मांंगें उठाई गई हैं। पार्षद पोखरिया ने बताया कि प्रशासन ने मांगों को लेकर सात दिन का समय मांगा है। यदि इसके बाद भी सुनवाई न हुई तो वह धरना प्रारंभ करेंगे। इधर पार्षद की गिरफ्रतारी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में काफी पुलिस बल तैनात रहा।