देश-विदेशसेहत

लगातार दो सप्ताह ​तक सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से कम रही

भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लगातार 14 दिन तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से नीचे बनी रही।

आज लगातार दो सप्ताह तक सक्रिय मामलों की संख्या 10 से नीचे रही।

WhatsApp Image 2020-10-05 at 10.20.13 AM.jpeg

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों ने पूरे सरकार के तरीके के रूप में केन्द्र की अगुवाई वाली रणनीतियों “टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट, टेक्नोलॉजी” का पालन किया है। देश भर में तत्परता और सुलभ तरीके से टेस्टिंग के जरिए मामलों की शीघ्र पहचान सहित अन्य उपायों जैसे कि शीघ्र और कुशल ट्रैकिंग और संपर्कों का पता लगाने से यह परिणाम सामने आया है। केंद्र ने मानक उपचार प्रोटोकॉल जारी किया है, जिसने विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं, निजी और सार्वजनिक स्वास्थ्य केन्द्रों का एक मानकीकृत प्रणाली सुनिश्चित किया गया है।

देश में पिछले 24 घंटों में 76,737 रिकवरी हुई  है, जबकि 74,442 नए मामलों की पुष्टि हुई है। हाल के दिनों में नई रिकवरी नए मामलों से अधिक हो गई है।

WhatsApp Image 2020-10-05 at 10.20.15 AM.jpeg

भारत में आज अभी ​तक कुल 55,86,703 रिकवरी हुई है।

एक दिन की रिकवरी की अधिक संख्या के कारण राष्ट्रीय रिकवरी दर में लगातार  वृद्धि हुई है जो वर्तमान में 84.34 प्रतिशत है।

रिकवरी के नए मामलों में से 75 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र से 15,000 मामले सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सात—सात हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2020-10-05 at 10.20.17 AM.jpeg

भारत में 9,34,427 सक्रिय मामले हैं। देश भर में सामने आए सक्रिय मामलों में से आज की तारीख में केवल 14.11 प्रतिशत मामला रह गया है। यह लगातार नीचे की ओर जा रहा है।

10 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों में 77 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं।

WhatsApp Image 2020-10-05 at 10.21.19 AM.jpeg

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 74,442 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं।

नए मामलों का 78 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित है। महाराष्ट्र में 12,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक ने 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2020-10-05 at 10.20.34 AM.jpeg

पिछले 24 घंटों में 903 मौतें दर्ज की गई हैं। नई मौतों में से 82 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं।

कल बताई गई मौतों में 36 प्रतिशत मौत महाराष्ट्र में हुई है। वहां 326 मौतें हुईं है, इसके बाद कर्नाटक में 67 मौतें हुईं हैं।

WhatsApp Image 2020-10-05 at 10.20.16 AM.jpeg

Related Articles

Back to top button