मनोरंजन

बेहद स्टाइलिश है प्रियंका का नया अवतार

बॉलीवुड और हॉलीवुड में ग्लैमरस लुक की सुर्खियां अभी खत्म नहीं हुई थी कि फिर से अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने एक और धमाकर कर दिया। बॉलीवुड की देसी गर्ल काफी वक्त से हॉलीवुड में सक्रिय हैं। वह बहुत जल्द ही अपने अमेरिकी शो चंटिको सीजन 3 के जरिए एक बार फिर से टीवी स्क्रीन पर शानदार अभिनय करती नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने शो के सेट से शूटिंग के दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिससें वह एक फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। बता दें फोटोज में प्रियंका अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं और साथ ही पीसी का नया स्टाइल और लुक भी गजब है। प्रियंका चोपडा को लगातार सोशल मीडिया में छाई हुई। वे दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं अगर उनके बारे में यह कहना कि वो सफलता का दूसरा नाम बन चुकी हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन से लेकर मैग्जीन के कवर पेज तक प्रियंका का बोलबाला है।
आपको बता दें कि अमेरिकी टीवी शो चंटिको से पुरी दुनिया के दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। पहला सीजन शानदार हिट रहा था और इसके साथ ही प्रियंका की लोकप्रियता में दिनों दिन बढती है जा रही है। यहां तक कि अमेरिका में उन्हें पीपुल च्वॉइस अवॉड से भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button