उत्तराखंड समाचार

गुलरभोज स्थित श्मशान घाट में स्व अंकुर पाण्डेय के अन्तिम संस्कार में शमिल होते हुएः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय के पुत्र श्री अंकुर पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ऊधमसिंह नगर के गुलरभोज स्थित श्मशान घाट में स्व. अकुंर पाण्डेय के अन्तिम संस्कार में शामिल हुए व शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर  पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य ने भी अंकुर पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button