देश-विदेश

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा अस्पताल में हुए भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण देखने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि संबित गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती है। एक सूत्र ने कहा कि भाजपा नेता ने कोविड 19 के लक्षण दिखाए हैं। वो टीवी समाचार चैनलों पर सबसे अधिक दिखाई देने वाले भाजपा चेहरों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय रहते हैं।

संबित पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद बीजेपी नेताओं ने ट्वीट कर कहा कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटे। वहीं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर कहा कि मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। Source हरिभूमि

Related Articles

Back to top button