उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सहजनवां, जनपद गोरखपुर में एक सड़क दुर्घटना में कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सहजनवां, जनपद गोरखपुर में एक सड़क दुर्घटना में कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। यह कामगार/श्रमिक जनपद महराजगंज के निवासी थे।
मुख्यमंत्री जी ने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपए तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button