उत्तर प्रदेश

सीएम ने उ0प्र0 विधान परिषद के पूर्व सदस्य श्री कृष्णपाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य श्री कृष्णपाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद गोरखपुर के बिसरा गांव के निवासी श्री कृष्णपाल सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। विधान परिषद के सदस्य के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे आजीवन आमजन के हित व कल्याण के लिए प्रयासरत रहे। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button