देश-विदेश

नौसेना प्रमुख ने कोच्चि में परिचालन तैयारी अभ्यास की समीक्षा की

नई दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल,  श्री सुनील लांबा, पीवीएस राम, एवीएसएम, एडीसी, ने आज हाल ही मेंआयोजित हुए वर्षिक थिएटर लेवल रेडिनेस एण्ड ऑपरेशनल एक्सरसाइज (ट्रोपैक्स) एक्स की समीक्षा की। तीनों नौसेना कमानों के कमांडर- इऩ- चीफ, अनेक वरिष्ठ परिचालन कमांडरों और भारतीय सेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक के प्रतिनिधियों ने कोच्चि के नौसेना  बेस  में आयोजित इस वार्ता में भाग लिया।

  दिनभर चलने वाली टोपैक्स 2019 समीक्षा का आयोजन अभ्यास का अभ्यास के स्वरूप की जांच और भारतीय नौसेना की परिचालन तैयारी का आकलन करने के लिए किया गया।  भारतीय नौसेना के तैनाती दर्शन और लड़ने की क्षमता का इस समीक्षा के दौरान वास्तविक रूप से आकलन किया गया। इस अभ्यास से सीखे गये पाठों से  भारतीय नौसेना को सटीक मुकाबला तैनाती, बल  की संगठनात्मक आवश्यकताओं, परिचालन सामग्रियों और प्रशिक्षण अनिर्वायताओं का   सटीक आकलन  करने में मदद मिलेगी।

  नौसेना प्रमुख ने नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व और अधिकारियों को इस अभ्यास के दौरान उच्चस्तर के पेशेवर रूख और प्रतिबंद्धता के प्रदर्शन  के लिये बधाई दी। उन्होंने उच्च परिचालनों की उच्च भावना को बनाए रखने और तटों और समुद्रों को सुरक्षित रखने के लिये कड़े सुरक्षा उपायों सहित तेज चौकसी बनाये रखने के लिये कहा। उन्होने यह भी कहा कि नौसेना समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा, संवर्धन  और संरक्षण के लिये सदैव तैयार है।

  ट्रोपैक्स भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा समुद्रीय अभ्यास है जो फरवरी में अरब सागर और उत्तरी हिंद महासागर में आयोजित किया गया था। यह अभ्यास भौगोलिक सीमा के रूप में सबसे बड़ा अभ्यास है। यह अभ्यास 7 जनवरी 2019 से आयोजित किया गया था और इसमें भारतीय नौसेना के 60 जहाजों और भारतीय तटरक्षक के 12 जहाजों और 60 हवाई जहाजों ने भाग लिया था। इस अभ्यास  में तीनों सेनाओं के जल-थल अभ्यास शामिल है। इसमें सेना और वायु सेना कर्मियों की भागीदारी रही। सबसे बड़े तटीय रक्षा अभ्यास टोपैक्स 22 और 23 जनवरी को आयोजित हुआ जिसमें सभी तटीय राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के साथ –साथ सभी समुद्री हितधारकों की भागीदारी रही। कुल मिलाकर इस अभ्यास ने राष्ट्रीय उद्देश्यों की मदद के लिये विभिन्न आवश्यक भूमिकाओं को पूरा करने में नौसेना की तैयारी और क्षमता को मान्यता दी है।

Related Articles

Back to top button