उत्तर प्रदेश

कासगंज में हाईटेंशन लाइन टूटने की दुर्घटना में लोगों की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुएः सीएम

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कासगंज में हाईटेंशन लाइन टूटने की दुर्घटना में लोगों की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रति मृतक परिवार 05 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को तकाल प्रकरण की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button