देश-विदेश

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 37,21 करोड़ से अधिक पहुंच गया

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार भारत में आमूल टीकाकरण कवरेज कल 37 करोड़ के पार हो गई है। कुल 48,04,423 सत्रों में टीके की कुल 37,21,96,268 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 30,55,802  खुराकें दी गईं

विवरण इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,02,44,459
दूसरी खुराक 73,84,439
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,76,51,159
दूसरी खुराक 98,42,138
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 11,00,15,954
दूसरी खुराक 35,15,490
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 9,29,29,982
दूसरी खुराक 2,27,96,218
60 वर्ष से अधिक

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 6,99,01,188
दूसरी खुराक 2,79,15,241
कुल 37,21,96,268

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 42,766  दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

लगातार 13 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001S6TM.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,55,033 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.48प्रतिशत रह गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002XKSQ.jpg

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,99,33,538  लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 45,254  मरीज स्वस्थ हुये हैं। इसके अनुसार रिकवरी दर 97.20 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TG4M.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,55,225 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 42.90 करोड़ से अधिक (42,90,41,970) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.19 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 19 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 33 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।.

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049PSV.jpg

Related Articles

Back to top button