उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हम सब लोग वातावरण को स्वच्छ रखने तथा वृक्षों को संरक्षित रखने का संगठित रूप से प्रयास करें, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण  दे पाएंगे । उन्होने  लोगों से अपील  की है कि हम अपने मित्रों व आसपास  के लोगो को पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रेरित करें व अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

Related Articles

Back to top button