देश-विदेश

केन्या के नैरोबी जा रहा इथोपियन एयरलांस का विमान क्रैश, 149 यात्री सवार थे

नई दिल्ली: केन्या के नैरोबी जा रही इथोपिया एयरलाइंस का विमान आज सुबह क्रैश हो गया है। प्रधानमंत्री एबी अहमद के कार्यालय से खुद इस बारे में जानकारी साझा करते हुए अपनी सांत्वना जाहिर की है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे। यह विमान बोइंग 737 है जोकि केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा था। लेकिन अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने से पहले ही यह क्रैश कर गया। आज सुबह एडिस अबाबा की ओर जा रही फ्लाइट्स या तो विलंब से थीं या फिर आज रद्द कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार इथोपिया एयरलाइंस के बोइंग 737-800MAX ने आज सुबह स्थानीय समय के अनुसार 8.38 बजे उड़ान भरी थी। विमान का एडिस अबाबा में 8.44 बजे संपर्क टूट गया। जिसके बाद विमान को तलाशने और राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ।माना जा रहा है कि विमान में कुल 149 यात्रा सवार थे, जिमसे 8 क्रू मेंबर भी विमान में सवाऱ थे। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि विमान में कितने यात्री सुरक्षित हैं। source: oneindia

Related Articles

Back to top button