उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस परेड 2022 में राजपथ पर राज्यों द्वारा प्रस्तुत झांकी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस परेड 2022 में नई दिल्ली राजपथ पर राज्यों द्वारा प्रस्तुत झांकी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित परिणामों में उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है।
निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, श्री शिशिर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले गणतंत्र दिवस परेड 2021 में उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी को प्रथम स्थान, जबकि 2020 की झांकी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था। इस प्रकार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी को लगातार तीन वर्ष पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश की झांकी ।बीपमअमउमदजे/75 पर आधारित थी।

Related Articles

Back to top button