देश-विदेशसेहत

नए मामलों में लगातार गिरावट के बाद, कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की संख्‍या एक लाख 41 हजार

भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है। देश में आज कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे रोगियों की संख्या घटकर 1.41 लाख (1,41,511) पर आ गई है। वर्तमान मरीज़ों की कुल संख्या अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का केवल 1.30 प्रतिशत हैं।

राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में 5000 से कम सक्रिय मामलों की सूचना दी है। दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली में वर्तमान में एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018A43.jpg

पिछले 24 घंटों में 11,067 नए रोगी सामने आये हैं। जबकि बीते एक दिन में 13,087 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इससे कुल सक्रिय मामलों के आंकड़े में 2,114 मामलों की कमी आई है।

दो राज्यों केरल एवं महाराष्ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों का 71 प्रतिशत हिस्सा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029D8D.jpg

उन्नीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में किसी भी मौत की सूचना नहीं दी है। ये हैं – उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पुदुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली।

भारत में आज अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,05,61,608 है। जबकि रिकवरी दर 97.27 प्रतिशत है।

देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभ्यास के तहत 10 फरवरी, 2021 के सुबह 8:00 बजे तक लगभग 66 लाख (66,11,561) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

क्रम संख्या राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3,413
2 आंध्र प्रदेश 3,25,538
3 अरुणाचल प्रदेश 13,480
4 असम 1,08,887
5 बिहार 4,15,989
6 चंडीगढ़ 6,458
7 छत्तीसगढ़ 1,98,567
8 दादरा और नगर हवेली 1,697
9 दमन और दीव 843
10 दिल्ली 1,32,046
11 गोवा 8,929
12 गुजरात 5,72,412
13 हरियाणा 1,80,663
14 हिमाचल प्रदेश 61,271
15 जम्मू और कश्मीर 74,219
16 झारखंड 1,43,401
17 कर्नाटक 4,41,692
18 केरल 3,22,016
19 लद्दाख 2,309
20 लक्षद्वीप 920
21 मध्य प्रदेश 3,80,285
22 महाराष्ट्र 5,36,436
23 मणिपुर 11,078
24 मेघालय 9,069
25 मिजोरम 11,046
26 नागालैंड 5,826
27 ओडिशा 3,42,254
28 पुद्दुचेरी 4,301
29 पंजाब 87,181
30 राजस्थान 4,91,543
31 सिक्किम 6,961
32 तमिलनाडु 1,85,577
33 तेलंगाना 2,43,665
34 त्रिपुरा 51,449
35 उत्तर प्रदेश 6,73,542
36 उत्तराखंड 85,359
37 पश्चिम बंगाल 4,04,001
38 विविध 67,238
कुल 66,11,561

66,11,561 के कुल संचयी टीकाकरण कवरेज में 56,10,134 स्वास्थ्य कर्मचारी और 10,01,427 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल हैं। अब तक 1,34,746 सत्र आयोजित किए गए हैं।

टीकाकरण अभियान के 25वें दिन (9 फ़रवरी 2021 को) 7,990 सत्रों में 3,52,553 लाभार्थियों (1,28,032 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 2,24,521 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं) को टीका लगाया गया था।

प्रतिदिन टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0030AP5.jpg

ठीक हुए नए मरीज़ों में से 81.68 प्रतिशत 6 राज्यों में से हैं।

केरल ने 6,475 नए स्वस्थ हुए मरीज़ों के साथ ही एक दिन की अधिकतम रिकवरी दर्ज की है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,554 लोग ठीक हुए और इसके बाद बिहार में कोरोना से उबरने वालों की संख्या 513 रही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004H9E1.jpg

नए मामलों का 83.31 प्रतिशत केवल 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है।

केरल में कल सबसे अधिक 5,214 नए मरीज़ सामने आये हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,515 रोगी मिले, जबकि तमिलनाडु में 469 कोविड मरीज़ों की पुष्टि हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005YZFS.jpg

पिछले 24 घंटों में 94 संक्रमितों की मौत हुई है। 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नई मौतों का प्रतिशत 80.85 है। महाराष्ट्र में अधिकतम 35 मौतें हुईं। केरल में औसतन रोजाना 19 मौतें होती हैं, जबकि पंजाब में 8 मौतें हुई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006DU83.jpg

Related Articles

Back to top button