उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी के लिए पहले देश की जनता जनार्दन, उसके लिए कार्य करना हमारा व्यक्तिगत दायित्व: मुख्यमंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां पं0 दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका मंे स्थित पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज अन्त्योदय के प्रणेता तथा स्वतन्त्र भारत में एकात्म मानववाद के दर्शन से जीवन की वास्तविकता की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने वाले पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजाद भारत में समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के कल्याण की बात करने वाली एक आवाज आज से 55 वर्ष पूर्व अस्त हो गयी। पं0 दीन दयाल जी वे ज्योतिपुंज थे, जिन्होंने स्वत्रंत्र भारत में अन्त्योदय की बात की थी। समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति को भारत के राजनीतिक चिंतन का हिस्सा बनाया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पं0 दीन दयाल जी के अन्त्योदय के सपने को पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण कर रही है। आजाद भारत में पहली बार केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बिना भेदभाव समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को शौचालय, आवास, रसोई गैस एवं विद्युत कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। पं0 दीन दयाल जी अपने इन्हीं सपनों को लेकर तत्कालीन सरकारों का ध्यान आकर्षित करते थे। पं0 दीन दयाल जी ने उस कालखण्ड मंे इस बात की घोषणा की थी, कि जब हम सत्ता में आयेंगे, तो अन्त्योदय को वास्तविक स्वरूप प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक राजनीतिक ऋषि 50 वर्ष पूर्व एक चिन्तन देता है। उसको आकार देने में पांच दशक लगते हैं, वह सपना साकार होता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पं0 दीन दयाल जी की प्रेरणा से देश में अनेक लोक कल्यणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति को प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज सरकारी सेवाओं में अर्हता रखने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन कर अपनी योग्यता के अनुसार स्थान प्राप्त कर सकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान बीमारी पर नियंत्रण के साथ ही, निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाकर भूखमरी से लोगों को बचाया गया। देश के 80 करोड़ लोगों को निःश्ुाल्क राशन देने के साथ-साथ देशवासियों को 220 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज उपलब्ध करायी गयी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को कोरोना कालखण्ड में ‘सेवा ही संगठन’ का मंत्र देकर देश में राजनीतिक विश्वास पैदा करने का कार्य किया था। इसके पीछे एक ही मंशा थी कि हमारे लिए पहले देश की जनता जनार्दन है और उसके लिए कार्य करना हमारा व्यक्तिगत दायित्व है। अपने व्यक्तिगत हित-अहित के बगैर अपने प्राणों की बाजी लगाकर समाज के किसी भी व्यक्ति को बचाने में योगदान देंगे। पं0 दीन दयाल जी की प्रेरणा से कोविड काल के दौरान आमजन की सेवा भारतीय जनता पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ता अहर्निश भाव से करते रहे हैं। अन्य राजनीतिक दलों में यह चिन्तन, प्रेरणा नहीं आयी, क्यांेकि उनकी चिन्तन की वह धारा ही नहीं थी। उनके चिन्तन का आधार गरीब, काॅमन मैन, समाज के अन्तिम पायदान का व्यक्ति नहीं था। अन्य सभी राजनीतिक दलों के लोग कोरोना कालखण्ड के दौरान अपना बचाव करने में लगे थे।
इस अवसर पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button