उत्तर प्रदेश

निःशुल्क स्वेटर वितरण की समय सीमा बढ़ाकर 30 नवम्बर 2019 की गयी

लखनऊ: महानिदेशक, बेसिक शिक्षा,राज्य परियोजना निदेशक, सर्वशिक्षा अभियान, श्री विजय किरन आनन्द ने बताया किशैक्षिक सत्र 2019-20 में प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरण करने हेतु शासनादेश 16 अगस्त, 2019 को निर्गत किया गया, जिसमें निर्देश दिये गये थे कि क्रय की कार्यवाही भारत सरकार द्वारा विकसित जेम पोर्टल पर निविदा करते हुए पारदर्शी ढंग से प्रतियोगितापूर्ण दर से प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से की जायेगी।

श्री आनन्द ने बताया किशासनादेश में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपदीय समिति द्वारा भारत सरकार के जेम पोर्टल पर स्वेटर क्रय हेतु निविदाएं आमंत्रित की गयी। जनपदीय समिति द्वारा टेक्निकल/फाइनेनशियल बिड खोलते हुए उन्हें अन्तिम रूप दिये जाने की कार्यवाही की गयी। अद्यतन 51 जनपदों में निविदा से सम्बन्धित कार्यवाही पूर्ण करते हुए जनपदों द्वारा फर्मों को क्रय आदेश निर्गत  किये गये। 51 जनपदों में स्वेटर की आपूर्ति एवं वितरण की कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी है। कतिपय जनपदों शत-प्रतिशत आपूर्ति हो चुकी है। उन्होंने बताया कि31 अक्टूबर को वीडियो कान्फें्रसिंग में जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 10 लाख स्वेटर की आपूर्ति हो चुकी है तथा स्वेटर आपूर्ति गतिमान है। जेम पोर्टल से क्रय की कार्यवाही किये जाने से शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से भी कम मूल्य पर स्वेटर आपूर्ति की दरें प्राप्त हुई हैं, इससे जहां एक ओर इन जनपदों में स्वेटर की आपूर्ति एवं वितरण की कार्यवाही सम्प्रति हो रही है, अपितु शासन द्वारा प्रति स्वेटर निर्धारित  200 रूपयेसे कम दर पर आपूर्ति होने पर धनराशिकी बचत हुई है।

राज्य परियोजना निदेशक, सर्वशिक्षा अभियान ने बताया कि51 जनपदों के अलावा  शेष 24 जनपदों में प्रथम बार जेम पोर्टल पर बिड-प्रक्रिया पूर्ण होने में कतिपय कठिनाइयों के कारण पुनः बिड की कार्यवाही की गयी है। इन सभी जनपदों में टेण्डर प्रक्रिया 10 नवम्बर, 2019 तक अन्तिम रूप से पूर्ण हो जायेगी, जिसके पश्चात स्वेटर की आपूर्ति एवं वितरण की कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जायेगी। कतिपय जिलाधिकारियों के स्तर से स्वेटर क्रय के सम्बन्ध में सदर्भ प्राप्त होने के दृष्टिगत शासन द्वारा उपर्यंुक्त समग्र स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए निःशुल्क स्वेटर वितरण हेतु 30 नवम्बर 2019 तक समयवृद्धि प्रदान कर दी गयी है।

Related Articles

Back to top button