उत्तराखंड समाचार

स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर आर्य समाज मंदिर में हुआ यज्ञ

देहरादून: आर्य समाज मंदिर अपर नत्थनपुर नेहरू ग्राम में स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर याद करते हुए यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर आर्य समाज के संरक्षक पंडित उम्मेद सिंह विशारद ने स्वामी श्रधानन्द जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि 20वीं सदी का कान्तिकारी एवं प्रेरक व्यक्तित्य, देश धर्म पर बलिदान, गुरुकुल कांगडी, विश्वविद्यालय हरिद्वार के संस्थापक, अपने समय का लोकप्रिय नेता, महर्षि दयानंद जी का उत्तराधिकारी, लोक कल्याण हेतु अपनी सर्व सम्पति दान कर देने वाले सर्वत्यागी, पंडित जवाहर लाल नेहरू के मित्र, लाई मैकाले की शिक्षा पद्धति को करारा जवाब देने वाले स्वामी श्रद्धानन्द जी के बलिदान दिवस पर यज्ञ व भजन का अयोजन किया गया है।

इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गई, कार्यक्रम के उपरान्त बच्चों को आर्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया।

इस अवसर पर प्रधान रमेश भारती, उपप्रधान धनीराम चौथानी, एस. एस. राना, मदन राम, रंजीत राय कपूर व मंत्री संदीप आर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button