उत्तराखंड समाचार

लड़की हूं लड़ सकती हूं के स्लोगन के साथ कांग्रेस पार्टी करेगी शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी फैजाबाद की सभी विधानसभा में लडकी हूँ लड़ सकती हूँ के नारे को बुलंद करते हुए शक्ति यात्रा निकालेगी।
उक्त जानकारी देते हुए कॉंग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि जिला अध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय ने पद यात्रा के लिए सभी कांग्रेस जनो को सम्मिलित रहने का निर्देश दिया है।
जिला अध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय ने बताया गोसाईंगंज विधानसभा में गोसाईंगंज क़स्बे मे, मिल्कीपुर में कुचेरा पेट्रोल टंकी से सेवरा मोड़ तक, रुदौली विधानसभा में   ऐहर क़स्बे मे, अयोध्या विधानसभा में गांधी पार्क से गुलाब बाड़ी तक तथा टेढ़ी बाजार से राम की पैड़ी तक शक्ति यात्रा निकाली जाएगी।
प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम बताया सभी विधानसभाओं में एक साथ 21 फरवरी प्रातः 11:30 बजे से यात्राएं निकाली जाएंगी।

Related Articles

Back to top button