देश-विदेश

उनका यह अनुकरणीय प्रदर्शन राष्ट्र को निश्चित रूप से प्रेरित और प्रोत्साहित करेगाः जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने आज उच्च सदन में विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 में भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की।

राज्यसभा में सदन की ओर से बधाई देते हुए श्री धनखड़ ने इसे बहुत गर्व का क्षण बताया है क्योंकि इन खेलों में भारतीय एथलीट ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके इतिहास रचा है और वे अब तक के सर्वाधिक 26 पदक लेकर आए हैं, जिनमें 11 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एथलीटों का अनुकरणीय प्रदर्शन राष्ट्र को निश्चित रूप से प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा।

भारतीय एथलीटों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि खेल के क्षेत्र में हुई हमारी तेज प्रगति को दर्शाती है, जो हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण, कड़ी मेहनत और उनकी पूरे मन से प्रतिबद्धता दर्शाने का प्रमाण है।

अपने वक्तव्य में उपराष्ट्रपति ने खेल के क्षेत्र में सरकार की सकारात्मक पहल और नीतियों की भी प्रशंसा की।

उपराष्ट्रपति के वक्तव्य का पूरा पाठ इस प्रकार हैं

माननीय सदस्यों यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है। हमारे एथलीटों ने 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2023 तक चीन गणराज्य के चेंगदू में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेल, 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचा है।

31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में, भारतीय एथलीट 26 पदकों की रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि के साथ वापस आए हैं।

विश्व विश्वविद्यालय खेलों में यह हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है जहां हमारे एथलीटों ने 11 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं।

खिलाड़ियों की यह उपलब्धि खेल के क्षेत्र में हुई हमारी तेज प्रगति को दर्शाती हैं जो हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण, कड़ी मेहनत और उनकी पूरे मन से प्रतिबद्धता दर्शाने का प्रमाण है। इस उपलब्धि में खेल के क्षेत्र में सरकार की सकारात्मक पहल और नीतियों का भी योगदान है।

खिलाड़ियों का अनुकरणीय प्रदर्शन राष्ट्र को प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाला है।

सदन और अपनी ओर से, “मैं एथलीटों को बधाई देता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।”

Related Articles

Back to top button