उत्तराखंड समाचार

उक्रांद ब्लाक महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शीतला पुष्कर मैदान में होली महोत्सव

उत्तराखंड की पारम्परिक सांस्कृतिक धरोहर  को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सांस्कृतिक नगरी द्वाराहाट में  आज पहली बार शीतलापुष्कर मैदान में आयोजित होली महोत्सव  में हजारों की संख्या में विधानसभा की महिलाओं ने पहुंचकर होली गायन कर सबको मंत्रमुग्ध किया। उत्तराखंड क्रांन्ति दल की महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रात से ही महिलाओं का जुड़ना शुरू हो गया था जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, म्यर पहाड़ के संयोजक चारु तिवारी, सेवा निवृत प्रधानाचार्य लक्ष्मी चन्द्र त्रिपाठी, डा कुलदीप बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कान्ता रावत,  जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी, उमा अधिकारी, चौखुटिया ज्येष्ठ प्रमुख गीता बिष्ट,द्वाराहाट ज्येष्ठ प्रमुख नन्दिता भट्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन साह, दीपा चौधरी, डा0 लता बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, उक्रांद केंद्रीय सचिव नरेन्द्र अधिकारी, लाल सिंह बिष्ट के आतिथ्य में दीप प्रज्जवलित कर किया। शीतला पुष्कर मैदान में हजार से अधिक संख्या में उपस्थिति में हुए इस पहले आयोजन में हुए होली महोत्सव में होलियों की शुरुआत गणेश जी की होली से हुई। द्वाराहाट-चौखुटिया विकास खंड से आई दर्जनों होली टीमों ने होली, झोड़ों, ठेटर के माध्यम से पहाड़ की ज्वलंत समस्याओं की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दैरी, नट्टागुल्ली, चौंना, मांसी की टीम ने गणेश जी की होली, होली गायन, जंगली सुअरों, बन्दरों, तेंदुओं के आतंक एंव शराब पर आधारित कुमाऊंनी ठेट प्रस्तुति से समां बांध दिया। पैठांणी, सिमलगांव, नौरी, बेढूली, छतगुल्ला,बूंगा, कुई, बिजेपुर, हाट बाजार, सलना, कौंला, चौखुटिया भटकोट, बरलगांव, उभ्याडी, कफड़ा,दडमाड़, रवाडी, बाड़ी, बिन्ता, भतौरा, बाडी़-बनोली, तल्ली-विठोली, जालली सहित तीन दर्जन से अधिक टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान पूरा शीतलापुष्कर मैदान महिलाओं से खचाखच भरा रहा। सभी टीमों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। होलिकोत्सव का संचालन श्रीमती हीरा अधिकारी ने किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, उक्रांद महिला मोर्चा की अध्यक्ष हीरा अधिकारीए जिपस अंजू जोशीए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन साहए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, उमा बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी, सीमा त्रिपाठी, नंदिता भट्ट, गीता बिष्ट, डा़ लता बिष्ट, नरेन्द्र अधिकारी, डा़ कुलदीप, गोविंद एरड़ा, लाल सिंह, लक्ष्मण सिंह किरौला, लक्ष्मी चन्द्र त्रिपाठी, चारू तिवारी, भगवती बिष्ट, माया देवी, तनुजा बिष्ट, महेश तड़ियाल, हिम्मत सिंह, धीरज सिंह नेगी, गोविन्द अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button