उत्तर प्रदेश

विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने भगवान परशुराम जयन्ती के पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम वन्य प्रान्त के अदिवासी समूहों में शिक्षा, रक्षा, वाणिज्य व कृषि, गौरक्ष के सामाजिक प्रणाली का विकास किया। और उनमें सामाजिक समरसता की भावना जाग्रत करने के साथ वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण सिद्धान्त बताया।
श्री दीक्षित ने कहा भगवान परशुराम के बताये नियमों व सिद्धान्तों को समस्त जनमानस को आत्मसात कर जन कल्याण का कार्य करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button