उत्तर प्रदेश

उप्र विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है

लखनऊः विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृृतिक धरोहर हैं। हमारे सभी व्रत-त्योहार या पर्व, कहीं न कहीं पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और उनका वैज्ञानिक पक्ष भी नकारा नहीं जा सकता। दीपावली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली उत्सवों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।
श्री दीक्षित ने दिपावली के अवसर पर समूचे जगत के साथ ही समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button