देश-विदेशसेहत

ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1.33 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

एक ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत में कल एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। यह उपलब्धि बीते पांच दिनों में 2 बार प्राप्त की गई। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 1,33,18,718 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 65.41 करोड़ (64,41,13,508) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 69,06,357 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,58,781
दूसरी खुराक 83,94,433
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,24,133
दूसरी खुराक 1,32,40,353
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 25,49,87,186
दूसरी खुराक 2,87,15,564
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 13,21,30,747
दूसरी खुराक 5,51,36,560
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 8,75,30,680
दूसरी खुराक 4,52,95,071
कुल 65,41,13,508

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 33,964 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,93,644 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PLJO.jpg

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 65 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 41,965 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002GSU5.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,78,181 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.15 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003P3F2.jpg

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 16,06,785 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.31 करोड़ से अधिक (52,31,84,293) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.58 प्रतिशत है और यह पिछले 68 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.61 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 86 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004WUVS.jpg

Related Articles

Back to top button