उत्तर प्रदेश

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,21,226 सैम्पल की जांच की गयी है। 1,20,353 सैम्पल आरटीपीसीआर जांच के लिए विभिन्न जनपदों से भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 7,55,39,756 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये हैं। प्रदेश के 34 जनपदों में कोविड का कोई एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 16 तथा अब तक कुल 16,86,538 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 182 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 139 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3 करोड़ 58 लाख से अधिक घरों के सवा 17 करोड़ जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 10,80,153 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में पहली डोज 7,45,35,619 तथा दूसरी डोज 1,52,36,150 लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश ने कोविड वैक्सीनेशन का आकड़ा 09 करोड़ से अधिक पार कर लिया है। उत्तर प्रदेश देश में 09 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला एकलौता राज्य है। उन्होंने बताया कि 07 सितम्बर, 2021 से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार, क्षय रोग तथा कोविड लक्षण वाले लोगों की पहचान कर रही है। प्रदेश में जलभराव व जलजनित रोग डेंगू, मलेरिया आदि बिमारियों से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों से जागरूक रहने की अपील की जा रही है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button