उत्तर प्रदेश

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,21,480 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,57,61,230 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 24 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 11 तथा अब तक कुल 16,86,549 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 193 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 139 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,83,237 घरों के 17,24,87,999 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 3,83,327 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में पहली डोज 7,48,13,403 तथा दूसरी डोज 1,53,65,885 लगायी गयी हैं। तथा अब तक 9,01,79,288 वैक्सीन की डोज दी गयी है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करंे।

Related Articles

Back to top button