देश-विदेश

कोरोना प्रभावित देशों में स्पेन को पीछे छोड़ भारत 5वें नंबर पर, 2 लाख 43 हजार से अधिक मरीज; 6600 से ज्यादा मौत

कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत अब स्पेन को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। यहां कुल मरीजों की संख्या दो लाख चालीस हजार से अधिक है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक शनिवार (6 जून) रात करीब 9 बजकर 02 मिनट (भारतीय समयानुसार) तक भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की तादाद 2,43,733 पहुंच गई है, जबकि इस बीमारी की वजह से देश में अब तक कुल 6672 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं कुल 1,17,404 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां 19 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए है। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में 19,01,416 संक्रमित है और 1,09,215 की मौत हो चुकी है। इनमें से 4,91,706 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में भी कोविड-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है और यह कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। देश में संक्रमितों की संख्या पांच लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। यहां अब तक 6,50,504 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 35,139 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं इलाज के बाद 3,02,084 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में रूस तीसरे स्थान पर है। यहां कोरोना के 8,855 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 4,58,689 हो चुकी है। इस वायरस से देश में 197 और लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद यहां मृतकों की तादाद 5725 हो गई है। राहत की बात यह है कि देश में अब तक कुल 2,21,388 लोग को इस बीमारी से छुटकारा पा चुके हैं।

यूरोप में गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 33,774 लोगों की मौत हुई है और 2,34,531 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में कोरोना से 2,40,978 लोग संक्रमित है जबकि 27,134 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 84,181 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे। हिंदुस्तान

Related Articles

Back to top button