देश-विदेशसेहत

भारत ने 1.14 लाख दैनिक नए मामले दर्ज कराये जो पिछले दो महीनों में सबसे कम हैं

भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,14,460 लाख दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं। पिछले दो महीनों में सबसे कम है। देश में अब लगातार 10 दिनों से दैनिक नए मामले 2 लाख से कम दर्ज किए गए हैं।  यह ‘समग्र सरकार‘ दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए केंद्र तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज करा रहा है। भारत के सक्रिय मामले अब 15 लाख से कम हो गए हैं। आज यह 14,77,799 है। सक्रिय मामले लगातार 6 दिनों से 20 लाख से कम हैं।

पिछले 24 घंटों में 77,449 की शुद्ध गिरावट देखी गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल पोजिटिव मामलों के केवल 5.13 प्रतिशत हैं।

कोविड संक्रमण से अधिक से अधिक लोगों के रिकवर होने के साथ ही, पिछले लगातार 24 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 1,89,232 रिकवरी दर्ज की गई।

 दैनिक नए मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान 74,772 अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

महामारी के आरंभ होने के बाद से संक्रमित होने वाले लोगों में से 2,69,84,781 लोग पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं। यह कुल मिला कर 93.67 प्रतिशत की समग्र रिकवरी दर दर्शाता है जो बढोतरी का रुझान प्रदर्शित कर रहा है।

पिछले 24 घंटो के दौरान, देश में कुल 20,36,311 जांचें हुईं और कुल मिलाकर, भारत में अभी तक 36.4 करोड़ (36,47,46,522) जांचें हो चुकी हैं।

जहां एक ओर देश भर में जांचों में बढोतरी हुई है, साप्ताहिक पोजिटिव मामलों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। साप्ताहिक पोजिटिव दर वर्तमान में 6.54 प्रतिशत है जबकि दैनिक पोजिटिव दर आज 5.62 प्रतिशत पर है। लगातार 13 दिनों से 10 प्रतिशत से कम की पोजिटिविटी दर जारी है।

एक अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि में, देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 23 करोड़ से अधिक हो गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 23.13 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 33,53,539 टीके लगाये गए।

आज सात बजे सुबह तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 32,42,503 सत्रों के जरिये कुल 23,13,22,417 टीके लगाये जा चुके हैं।

इनमें शामिल हैं:

टेबल

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 99,63,790
दूसरी खुराक 68,55,261
एफएल्डब्ल्यू पहली खुराक 1,61,65,342
दूसरी खुराक 86,62,859
18-45 आयु समूह पहली खुराक 2,77,39,545
दूसरी खुराक 1,61,253
45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 7,07,15,580
दूसरी खुराक 1,12,99,332
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 6,05,54,245
दूसरी खुराक 1,92,05,210
कुल 23,13,22,417

Related Articles

Back to top button