देश-विदेश

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक साल के लिए डब्ल्यूएचओ में भारत को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत को एक साल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन 22 मई यानी शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यकारी बोर्ड का चेयरमैन पद संभालेंगे। वह एक साल के लिए इस पद पर बने रहेंगे।

कोरोना वायरस से लड़ाई में आगे बढक़र मोर्चा संभाले हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन इस पद पर जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी का स्थान लेंगे। हिरोकी नाकातानी अभी 34 सदस्यीय बोर्ड के चेयरमैन हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन में भारत के प्रतिनिधित्व के प्रस्ताव पर मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य असेंबली के 194 देशों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

गौरतलब पिछले साल दक्षिण पूर्व एशिया ग्रुप ने इस बार बोर्ड चेयरमैन का पद भारत को ही देने का निर्णय लिया था। प्रतिवर्ष बदलने वाले इस पद पर हर्ष वर्धन 22 मई को काबिज हो जाएंगे। गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ में भारत को मिलने वाली यह पूर्णकालिक जिम्मेदारी नहीं है और स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन को केवल बैठकों में शामिल होना होगा। Source समाचार जगत

Related Articles

Back to top button