खेल

IPL 2022 Breaking: धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रवींद्र जडेजा बने नए कप्तान

आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। इससे पहले धोनी के अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई है।

महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके को 4 बार टाइटल दिलाया।

इसकी जानकारी सीएसके के ट्वीटर हैंडल से दिया गया है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। जडेजा 2012 में सीएसके से जुड़े थे। धोनी आईपीएल के पहले सीजन 2008 से ही सीएसके के कप्तान थे।

धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे। धोनी ने पिछले सीजन में ही यह संकेत दे दिया था कि आईपीएल में उनका आगे का सफर कुछ साफ नहीं है। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है।

बता दें कि आईपीएल का पहला मैच 26 मार्च को डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। जडेजा पर धोनी धोनी की लेगसी आगे ले जाने का भारी दवाब होगा।

Related Articles

Back to top button