Tuesday , July 28 2026

LPG Cylinder Price July 28 Update: 1 अगस्त से बदल सकते हैं रसोई गैस के दाम! बुकिंग से पहले जानें दिल्ली, लखनऊ और पटना समेत 10 बड़े शहरों के ताजा रेट

जुलाई का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और दो दिनों में अगस्त महीने की शुरुआत होने जा रही है। अगर आप भी अगले महीने के लिए नया रसोई गैस सिलेंडर बुक करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहद काम की खबर है। 1 अगस्त 2026 से कुकिंग गैस कनेक्शन, बुकिंग टाइमिंग और पीएनजी (PNG) में स्विच करने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही हर महीने की पहली तारीख को होने वाली समीक्षा के तहत देश की प्रमुख सरकारी तेल विपणन कंपनियां (OMCs)—इंडियन ऑयल (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर सकती हैं। कंपनियां इस दौरान 5 किलो, 10 किलो कॉम्पोजिट, 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में संशोधन कर सकती हैं।

कच्चे तेल में नरमी से राहत की उम्मीद: जानिए कब घटे-बढ़े थे दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई भारी नरमी के चलते उपभोक्ताओं को इस बार एलपीजी दरों में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में ब्रेंट क्रूड का भाव 6% से ज्यादा गिरकर $88 प्रति बैरल के नीचे आ चुका है। एलपीजी कीमतों का पिछला रिकॉर्ड देखें तो 1 जुलाई 2026 को तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 की बड़ी कटौती की थी, जिससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को सीधी राहत मिली थी। वहीं, इससे पहले 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। चूकी ओएमसी हर महीने की 1 तारीख को बाजार की समीक्षा करती हैं, इसलिए अगली रेट लिस्ट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

10 बड़े शहरों में आज क्या हैं घरेलू और कमर्शियल एलपीजी के रेट?

अगर आप आज की तारीख में एलपीजी सिलेंडर बुक करवा रहे हैं, तो अपने शहर की आधिकारिक दरें जरूर जान लें। देश के प्रमुख महानगरों और बड़े शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के मौजूदा दाम इस प्रकार हैं:

शहर (City) घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 kg) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 kg)
दिल्ली (Delhi) ₹942.00 ₹1,766.00
मुंबई (Mumbai) ₹941.50 ₹1,717.00
कोलकाता (Kolkata) ₹968.00 ₹1,879.00
चेन्नई (Chennai) ₹957.50 ₹1,929.00
बेंगलुरु (Bengaluru) ₹945.50 ₹1,837.00
हैदराबाद (Hyderabad) ₹995.50 ₹1,978.00
जयपुर (Jaipur) ₹956.50 ₹1,804.00
लखनऊ (Lucknow) ₹980.50 ₹1,910.00
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹955.50 ₹1,786.00
पटना (Patna) ₹1,001.00 ₹2,018.00