उत्तर प्रदेश

मंत्रीगणों ने बसंत पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

लखनऊ: प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा  उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह  ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मन्त्रीगण ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन पर देवी सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। ये दिवस विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, और संगीत की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य का दिन है। बसन्त पंचमी का पर्व हमारी संस्कृति के गौरव एवं समृद्धि का प्रतीक है। बसंतोत्सव प्रकृति के उल्लास का पर्व है।

Related Articles

Back to top button