देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 207.71 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 207.71 करोड़ (2,07,71,62,098) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,75,92,966 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.97 करोड़ (3,97,17,969) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहलीखुराक 10412972
दूसरी खुराक 10098080
प्रीकॉशन खुराक 6530107

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक 18432711
दूसरी खुराक 17683958
प्रीकॉशन खुराक 12696024
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 39717924
दूसरी खुराक 29056266
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 6144491
दूसरी खुराक 51709343

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 559998781
दूसरी खुराक 510788919
प्रीकॉशन खुराक 39013299

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 203787996
दूसरी खुराक 195766351
प्रीकॉशन खुराक 24104293

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहलीखुराक 127508693
दूसरी खुराक 122354870
प्रीकॉशन खुराक 36056975
  प्रीकॉशन खुराक 11,84,00,698
कुल 2,07,71,62,098

भारत में सक्रिय मामले आज 1,19,264 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.27 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.54 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 20,018 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,35,93,112 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,815 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 3,62,802 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 87.99 करोड़ से अधिक (87,99,00,242) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.79 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.36 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button