देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 213.52 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 213.52 करोड़ (2,13,52,74,945) से अधिक हो गया।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.04 करोड़ (4,04,65,525) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहलीखुराक 10414283
दूसरी खुराक 10108793
प्रीकॉशन खुराक 6808200

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक 18435011
दूसरी खुराक 17702579
प्रीकॉशन खुराक 13246387
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 40465525
दूसरी खुराक 30478434
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 61729479
दूसरी खुराक 52475965

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 560725224
दूसरी खुराक 513662006
प्रीकॉशन खुराक 66511275

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 203931989
दूसरी खुराक 196459678
प्रीकॉशन खुराक 37638150

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहलीखुराक 127600113
दूसरी खुराक 122802206
प्रीकॉशन खुराक 42079648
  प्रीकॉशन खुराक 16,82,83,660
कुल 2,13,52,74,945

भारत में सक्रिय मामले आज 53,974 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.12 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.69 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 7,034 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,38,80,464 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,910 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,27,313 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 88.73 करोड़ से अधिक (88,73,79,274) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.15 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.60 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button