देश-विदेश

दूसरे दिन 11,456 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दरबार में टेका माथा

अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन 11,456 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दूसरे दिन भी पवित्र गुफा और आसपास के क्षेत्र का मौसम काफी खुशगवार था। बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा करते हुए लोगों ने बाबा बर्फानी के पवित्र शिव हिमलिंग के दर्शन कर देश और राज्य की खुशहाली व प्रगति की कामना की। गत दिवस से शुरू हुई यात्रा में अब तक 19,859 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

दूसरी तरफ जम्मू के बेस कैम्प यात्री निवास भगवती नगर से सुबह 3 बजे 4823 यात्रियों के तीसरे जत्थे को 223 हल्के और भारी वाहनों में बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया गया। भेजे गए यात्रियों के जत्थे में 3759 पुरुष, 936 महिलाएं और 128साधु शामिल हैं। देर शाम तक यात्रियों का जत्था दोनों आधार शिविरों में पहुंच चुका था।

 

Related Articles

Back to top button