उत्तर प्रदेश

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं 03 दिसम्बर को होगी पुरस्कृत

लखनऊ: 03 दिसम्बर 2019 को ‘‘विश्व दिव्यांगता दिवस’’ के अवसर पर उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों, निःशक्तता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं एवं उनके सेवायोजकों को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा ‘‘राष्ट्रीय पुरस्कार’’ प्रदान किया जायेगा।

यह जानकारी निदेशक अजीत कुमार दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने आज यहां दी है। उन्होंने बताया है कि यह पुरस्कार भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा दिये जायेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनके अन्तर्गत आने वाली संस्थाओं को ही पुरस्कार दिये जायेंगे।

निदेशक ने बताया कि निर्धारित श्रेणियों के तहत सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/ स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था, प्रेरणóोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नव प्रर्वतन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुर्नवास सेवायें प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलाइजिंग एजेन्सी, सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों, उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चे, सर्वश्रेष्ठ व्रेस प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट एवं सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी को यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र विलम्बत् 15 जुलाई 2019 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की संस्तुति सहित निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्राप्त कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित विशेष जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली की वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त कियेे जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button