उत्तर प्रदेश

राजभवन में 16 व 17 फरवरी को होगा प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 का आयोजन

लखनऊ: प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 का आयोजन 16 व 17 फरवरी, 2019 को राजभवन प्रांगण में किया जायेगा। प्रदर्शनी में लखनऊ जनपद  स्थित उद्यानों व गृहवाटिकाओं के विभिन्न वर्गों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियों का पंजीकरण 01 से 08 फरवरी, 2019 तक अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ में किया जायेगा।

     यह जानकारी अधीक्षक, राजकीय उद्यान श्री महेश कुमार श्रीवास्तव ने देते हुये बताया कि पंजीकृत उद्यानों तथा गृहवाटिकाओं के विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता का निर्णय 09 व 10 फरवरी, 2019 को निर्णायक टोलियों द्वारा किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button