मनोरंजन

OMG 2 की स्क्रीनिंग में पहुंचे पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओएमजी 2 शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है और गुरुवार रात को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। ये स्क्रीनिंग खास बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए थी जिसमे कई स्टार्स शामिल भी हुए।

पंकज त्रिपाठी इस दौरान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और दोनों ने साथ में फोटोज क्लिक करवाईं। पंकज ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहना था। वहीं यामी गौतम भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं और उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमे वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

खबर लिखे जाने तक अक्षय कुमार नजर नहीं आए जबकि बाकी कई सेलेब्स स्क्रीनिंग में पहुंच गए थे। अक्षय की कमी इस दौरान नजर आई। हालांकि बाकी सेलेब्स फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड दिखे।

रवि दुबे और सुरगुन मेहता साथ में स्क्रीनिंग पर पहुंचे। बता दें कि ये जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी रही है। दोनों इस दौरान साथ में परफेक्ट लग रहे थे। वहीं सोनाली सहगल भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं और वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें देखकर पता चल रहा था कि हाल ही में उनकी शादी हुई है। मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने वह काफी प्यारी लग रही थीं।

इनके अलावा सिंगर कैलाश खेर, एक्टर शरद केलकर, डायरेक्टर सुभाष घई, फातिमा सना शेख, साकिब सलीम, गोविंद नामदेव भी पहुंचे। वैसे इस स्क्रीनिंग में कई बड़े स्टार्स नहीं नजर आए।

Related Articles

Back to top button