देश-विदेश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज़-ज़ुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज़-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ”ईद-उज़-जुहा के अवसर पर, मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

ईद-उज़-जुहा प्रेम और त्याग का पवित्र त्यौहार है। यह त्यौहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।

आइए, इस दिन हम सभी समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने की दिशा में काम करने का संकल्प लें।”

Related Articles

Back to top button