देश-विदेश

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात

नई दिल्ली: श्रीलंका के प्रधानमंत्री, श्री महिंदा राजपक्षे ने को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हम दृढ़तापूर्वक यह मानते हैं कि भारत का विकास अपने पड़ोस में शांति और समृद्धि के साथ जुड़ा हुआ है। एक स्थिर और समृद्ध श्रीलंका भारत के सर्वोत्तम हित में है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा भारत-श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों के आर्थिक स्तंभ को मजबूत करने के लिए तत्पर रहा है। हमारे पारस्परिक विकास और समृद्धि के माध्यम से बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है।

राष्ट्रपति कोविंद ने पिछले वर्ष श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद से लड़ने और उसे हराने के अपने संकल्प को बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button