उत्तर प्रदेश

जन समस्याओं का हो समयबद्ध निस्तारण: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष 25 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें।
उप मुख्यमंत्री ने आज प्रयागराज के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में आज लोक निर्माण विभाग की 661 करोड़ रुपये की लागत की 566 परियोजनाओं का डिजिटली लोकार्पण/शिलान्यास किया।
प्रयागराज से जनपद कौशांबी प्रस्थान के पूर्व उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से संवाद किया एवं जनसुनवाई किया। जनता दर्शन के दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद कौशांबी के कमासिन में निर्माणाधीन अतिथि गृह का निरीक्षण किया। उन्होने जनपद कौशांबी के संयारा में निर्माणाधीन रेल ऊपरिगामी सेतु का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जल्द ही आम जनों के उपयोग हेतु समर्पित होगा। उप मुख्यमंत्री ने जनपद कौशांबी में स्थानीय विषयों पर जनप्रतिनिधियों, व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Related Articles

Back to top button