उत्तर प्रदेश

राजेन्द्र चौधरी ने हजरतगंज में व्यापारियों से जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में व्यापारियों से जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
हजरतगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने पूजा-अर्चना कर 2022 में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रार्थना किया। सैकड़ों व्यापारियों ने हजरतगंज में श्री राजेन्द्र चौधरी का स्वागत कर समाजवादी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त किया। व्यापारियों ने अपने दुकानों से बाहर आकर समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया।
व्यापारियों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हुजूम ने हजरतगंज मार्केट से जनपथ मार्केट होते हुए लालबाग तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। समाजवादी पार्टी मध्य विधानसभा प्रत्याशी श्री रविदास मेहरोत्रा भी साथ थे।
इस अवसर पर श्री राजेन्द्र चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। व्यापारी वर्ग असुरक्षित है। समाजवादी पार्टी की नीतियां व्यापार हितैषी है।
श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही व्यापारी वर्ग खुशहाल और समृद्ध होगा। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का प्रबल समर्थन मिल रहा है।
श्री चौधरी ने लखनऊ के सभी समाजवादी प्रत्याशियों सर्वश्री रविदास मेहरोत्रा मध्य लखनऊ, पूर्वी विधानसभा से श्री अनुराग भदौरिया, उत्तरी विधानसभा से सुश्री पूजा शुक्ला, मोहनलालगंज से श्रीमती सुशीला सरोज, पश्चिमी विधानसभा से श्री अरमान खान, कैण्ट विधानसभा से श्री राजू गांधी, सरोजनीनगर से प्रो0 अभिषेक मिश्र, बीकेटी से श्री गोमती यादव और मलिहाबाद विधानसभा से प्रत्याशी श्री सोनू कन्नौजिया को बिजयी बनाने की अपील किया।
इस अवसर पर श्री राजेन्द्र चौधरी के साथ सर्वश्री रविदास मेहरोत्रा मध्य विधानसभा सपा प्रत्याशी, सुशील दीक्षित, रामसागर यादव, अनीस राजा, पवन मनोचा, सचिन कंछल, डॉ0 आशुतोष वर्मा, शरद शरन, नवीन धवन, देवेन्द्र यादव जीतू, श्रीमती किरन पाण्डेय, ताराचंद यादव, रजिया नवाज, निखिल कन्नौजिया, शाहिद, संजीव भट्ट, करन सिंह, मोहनीश त्रिवेदी, आसिफ मार्शल, चन्द्रिका पाल, प्रशांत यादव, अपर्णा शुक्ला, फरहाना, लता जायसवाल, चिंता यादव सहित सैकड़ों प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button