देश-विदेश

राजकुमार रंजन सिंह ने मिजोरम विश्वविद्यालय में शोधार्थियों के छात्रावास और संकाय विकास केंद्र का उद्घाटन किया

शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजकुमार रंजन सिंह ने आज मिजोरम विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के छात्रावास और संकाय विकास केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री महोदय ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि अपने अस्तित्व के 22 वर्षों की अवधि के भीतर, मिजोरम विश्वविद्यालय ने ढांचागत और शैक्षणिक विस्तार के मामले में उल्लेखनीय विकास किया है। उन्होंने कहा कि यह पूर्वोत्तर क्षेत्र का एकमात्र विश्वविद्यालय है जिसे इम्पैक्ट रैंकिंग-2022 में रखा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय विश्वविद्यालयों/संस्थानों को सीखने, अनुसंधान और नवाचार के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए उनकी ढांचागत परियोजना के लिए मदद कर रहा है।

मंत्री महोदय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मिजोरम विश्वविद्यालय इस शैक्षणिक वर्ष से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-एनईपी 2020 लागू करने वाले पहले विश्वविद्यालयों में से एक है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित छात्रावास विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं और विद्वानों की सुविधाओं को बढ़ाने में एक और प्रमुख उपलब्धि सिद्ध होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संकाय विकास केंद्र के शुरू होने से मिजोरम राज्य में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों के लिए सभी संकाय सदस्यों के व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने और उनके उन्नयन की सुविधा के द्वारा शिक्षण और सीखने में नवाचार के लिए ज्ञान तथा कौशल के माहौल को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करेगा।

मंत्री महोदय ने मिजोरम विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र और पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक के रूप में उभरने के लिए बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मिजोरम विश्वविद्यालय आपके निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से देश के अग्रणी संस्थानों में से एक के रूप में उभरेगा।

Related Articles

Back to top button