मनोरंजन

इस निर्देशक की फिल्म से रणबीर-दीपिका की जोड़ी कर सकती है कमबैक

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोडी कई फिल्मों में नजर आई है। इन दोनों की जोडी आन स्क्रीन दर्शकों को काफी पसंद है। इसके साथ ही दोनों स्टार की फैन फॉलोइंग काफी है। हालांकि दोनों को एक साथ फिल्म ‘तमाशा’ में देखा गया था। तो वहीं अब खबर आ रही है कि निर्देशक अनुराग बासु इस जोडी को एक सा​थ लाने की तैयारी कर रहे है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक अनुराग बासु, रणबीर कपूर और दीपिका की जोडी को एक बार फिर से पर्दे पर ला रहे है। हालांकि इससे पहले रणबीर ने अनुराग बासु के साथ फिल्म बर्फी और जग्गा जासूस में भी काम किया है। जबकि दीपिका पादुकोण की अनुराग बासु के साथ पहली फिल्म होगी।

सूत्रों के अनुसार अगर दीपिका ने इस डील के लिए हां कर दी तो इस विचार को जमीनी स्तर पर उतारा जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कि पहले भी दीपिका और रणबीर को फिल्म की स्क्रिप्ट दी गई थी। हालांकि इस डील पर कब चर्चा होगी यह बात दीपिका और रणबीर पर निर्भर करेंगी।

https://www.instagram.com/p/Bhwy0UChCpL/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button