उत्तर प्रदेश

लखनऊ के तहसील बक्सी का तालाब, ग्राम कठवारा में स्थित शिव मंदिर ककरहा बाबा का पर्यटन विकास कार्य कराने के लिए रूपये 9 लाख 50 हजार स्वीकृति

लखनऊ: उ0प्र0 सरकार ने जनपद लखनऊ के तहसील बक्सी का तालाब ग्राम कठवारा में स्थित शिव मंदिर ककरहा बाबा के पर्यटन विकास कार्य को कराने के लिए रू0 9 लाख 50 हजार वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी विशेष सचिव पर्यटन श्री शिवपाल सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कि अवमुक्त की जा रही धनराशि का आहरण एवं व्यय नियमानुसार किया जायेगा एवं स्वीकृति धनराशि के सापेक्ष व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रपत्र पर सक्षम स्तर से शासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जायेगा।
श्री सिंह ने बताया कि परियोजना में निर्माण कार्यो की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी तथा समय-समय पर कार्याे की गुणवत्ता उच्चकोटि को हो इसका पर्यवेक्षण महानिदेशक, पर्यटन द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना में टाइम ओवर रन/कास्ट ओवर रन को नियन्त्रिण करने के लिए वित्त विभाग के निर्देशों का पालन किया जाये तथा जी0एस0टी0 भुगतान कार्यदायी संस्था प्राामणिक प्रपत्र सक्षम स्तर से महानिदेशक पर्यटन के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र/कार्य की गुणवत्ता एवं फोटोग्राफ्स आदि सक्षम स्तर से प्राप्त कर शासन को उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Back to top button