उत्तर प्रदेश

कन्नौज में समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव के रोड शो में जनता की ऐसी उमड़ी भीड़

लखनऊ: कन्नौज में समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव के समर्थन में आज रोड शो में जनता की ऐसी भीड़ उमड़ी कि प्रधानमंत्री जी की चुनावी सभा भी फीकी पड़ गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव इस रोड शो में शामिल हुए तो लोगो का उत्साह हिलोरें लेने लगा। इत्र नगरी में डिम्पल जी को सिर आंखो पर बिठाया। श्री अखिलेश यादव ने कन्नौज की जनता का आभार जताते हुए कहाकि भाजपा देश की सबसे झूठी पार्टी है। पूरे प्रदेश में महागठबन्धन की आंधी चल रही है। इस गठबन्धन से परिवर्तन होगा। जो बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है उसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से होगी।

       श्री यादव ने जनता के स्वागत के बीच कहा कि भाजपा के लोग काम नहीं करते हैं सिर्फ जनता को गुमराह करते हैं। भाजपा के नोटबंदी और जीएसटी से जनता की बर्बादी हुई है। इसके अलावा प्रदेश में कामबंदी, कन्नौज में बनते हुए पफर््यूम पार्क और आलू की मंडी की बंदी और लैंड करते समय आंख की बंदी जिससे कि कहीं ‘एक्सप्रेस वे‘ न दिख जाएं यही उनके बड़े-बड़े काम है। अब लोग भाजपा का हिसाब करेगें।

      कन्नौज से वर्तमान संासद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जब चुनावी मुद््दा बनेगा तो महिलाओं की भूमिका बढ़ चढ़कर सामने आएगी। उन्होने कहा कि कन्नौज में जो अधूरे काम हैं उन्हें वे पूरा कराएगीं जैसे आलू मंडी, परफ्यूम पार्क, सड़कें तथा जनोपयोगी अन्य कार्य। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार हीनभावना से काम कर रही है। समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100, एम्बूलेंस सेवा 108,प्रसूताओ के लिए 102नं0 तथा महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी, इन्हें बर्बाद कर दिया गया है।

       आज कन्नौज में रोड शो का चारों ओर जबरर्दस्त शोर रहा। कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर छिबरामऊ होते हुए सौरिख तक 20 किलोमीटर लंबे रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्री अखिलेश यादव और श्रीमती डिम्पल यादव समाजवादी रथ पर सवार होकर निकले। उन्होने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। जिस मार्ग से समाजवादी रथ निकला सड़क के दोनो ओर खड़े लोगो ने अखिलेश जी और डिम्पल जी का फूलमालाओं से स्वागत किया। छतो पर खड़ी महिलाओ ने उन पर फूल बरसाए। इस्माइलपुर, टेराजाकट, तालग्राम, सरायदौलत, नगवापट््टी, कासिमनंदपुर, सिकंदरपुर, छिबरामऊ और सौरिख में जगह जगह रथ रोककर लोगो ने अखिलेश जी और डिम्पल जी का स्वागत किया। कई लोगो ने अखिलेश जी को प्रतीक चिन्ह भी भंेट किए।

       इस रोड शो में 42 डिग्री की तपती धूप के बावजूद लोगों की जोरदार भागीदारी उल्लेखनीय रही। इसमें बच्चे, बूढे, बुजुर्ग, नौजवान और महिलाएं बड़ी तादाद में शामिल थे। तपती दुपहरी में भी वे घंटो रथयात्रा के आने का इंतजार करते रहे। चारों तरफ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के झंडे लहरा रहे थें। इन दलों की लाल-नीली टोपियां दूर-दूर तक नजर आ रही थी। इन दलों के पदाधिकारी भी बड़ी तादाद में मौजूद थे। वे जय जयकार के नारे लगा रहे थे। इस भव्य रोड शो से संदेश मिला कि डिम्पल जी की अब बहुमत से कन्नौज में निश्चित ही जीत होने वाली है।

       मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहाकि प्रधानमंत्री जी जब हारने लगते हैं तो जाति की बात करने लगते है। चुनाव में जाति-धर्म की बात करना दर्शाता है कि भाजपा के दिन गिने चुने रह गए हैं। विकास की जगह जाति-धर्म की बात करने का क्या औचित्य है। भाजपा हार रही है इसलिए अपने मुददे बदल रही है लोकसभा चुनाव गठबन्धन के पक्ष में है। 2019 के चुनाव को जनता ने अपना चुनाव मान लिया है। उन्होने कहा भाजपा सरकार जातीय जनगणना क्यो नही करती है ताकि संख्या के अनुपात में सबकी भागीदारी हो सके। सामाजिक न्याय की भावना से भाजपा का बैर है। यह चुनाव सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन की दिशा तय करेगा।

Related Articles

Back to top button