उत्तर प्रदेश

विविध चिकित्सा केन्द्रों के निर्माण कार्यों की द्वितीय किश्त मंजूर

लखनऊ: मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों क्रमशः मुहलानी सिद्वार्थनगर, बर्राह जौनपुर, तथा चालू अंश योजना के तहत एक प्रा0 स्वास्थ्य केन्द्र मुबारकपुर गेरिया फतेहपुर के भवन निर्माण हेतु द्वितीय किश्त अवमुक्त किए जाने की शासन द्वारा मंजूरी दे गई है।
17 अक्टूबर, 2020 को आदेश जारी करते हुए शासन ने जनपद सिद्धार्थनगर के प्रा0 स्वा0 केन्द्र मुहलानी हेतु द्वितीय किश्त के रूप में रूपये 37.91 लाख, जनपद जौनपुर के प्राथ0स्वा0 केन्द्र बर्राह हेतु द्वितीय किश्त रू0 27.17 लाख तथा जनपद फतेहपुर के मुबारकपुर गेरिया प्रा0 स्वास्थ्य केन्द्र हेतु द्वितीय किश्त 37.99 लाख धनराशि की स्वीकृति दी है।
शासन ने 17 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए प्रा0 स्वा0 केन्द्र नगला मानसिंह जनपद आगरा के भवन निर्माण की पुनरीक्षित लागत 189.85 लाख की भी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस निर्माण कार्य की मूल प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति 135.86 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त रूपये 47.00 लाख धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
अन्य स्वीकृतियों के क्रम में जनपद सिद्वार्थगर के प्राथ0 स्वा0 केन्द्र मुहलानी के भवन निर्माण की मूल प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति रू0 138.31 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त रू0 69.15 लाख की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। अब द्वितीय किश्त पुनरीक्षित लागत रू0 189.55 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष निर्गत की गई है। बर्राह जौनपुर प्रा0 स्वा0 केन्द्र हेतु रूपये 135.86 लाख रूपये की मूल प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष रू0 50 लाख धनरािश प्रथम किश्त के रूप मंे अवमुक्त की जा चुकी है। मुबारकपुर गेरिया जनपद फतेहपुर के प्राथ0 स्वा0 केन्द्र हेतु रू0 189.97 लाख की मूल प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष रूपए 50 लाख धनराशि प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की जा चुकी है। अब इन स्वास्थय केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु द्वितीय किश्त अवमुक्त करने की स्वीकृति दी गई है।

Related Articles

Back to top button