देश-विदेश

श्रीमती रेणुका सिंह ट्राइब्स इंडिया के ‘गो ट्राइबल अभियान’ को लांच करेंगी

नई दिल्ली: केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह नई दिल्ली में ट्राइब्स इंडिया के ‘गो ट्राइबल अभियान’ को लांच करेंगी। ट्राइफेड के चेयरमैन श्री आर.सी. मीणा, जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री दीपक खांडेकर और ट्राइफेड के एमडी श्री प्रवीर कृष्ण इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

जनजातीय उत्पादों बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ समझौता और सहयोग स्थापित करने हेतु ट्राइफेड ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं निम्न हैं –

  1. जनजातीय हस्तशिल्प और प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई नई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ट्राइब्स इंडिया ने ‘गो ट्राइबल अभियान’ आयोजित किया है।
  2. अमेजन के साथ किये गए समझौते के अंतर्गत ट्राइब्स इंडिया और अमेजन ग्लोबल मार्केटिंग, ट्राइब्स इंडिया उत्पादों को Amazon.com  के जरिये विश्व स्तर पर लांच करेंगे।
  3. जनजातीय रेशम उत्पादों के विकास, संवर्धन व विक्रय और जनजातीय बुनकरों के सशक्तिकरण के लिए ट्राइब्स इंडिया केंद्रीय रेशम बोर्ड के साथ समझौता करेगा।
  4. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत ट्राइफेड ने खादी कुर्ता और जैकेट लांच किया है। इसके लिए ‘आई एम’ खादी फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है।

ट्राइफेड ने ग्रामीण विकास चेतना संस्था, बाड़मेर की सुश्री रूमा देवी के साथ समझौता किया है। इसके साथ फैशन परिधान की एक नई श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। सुश्री रूमा देवी को राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। इंडिया टूडे पत्रिका ने अपने कवर पेज पर उन्हें स्थान दिया है। देश के विभिन्न हिस्सों के आदिवासियों द्वारा उत्पादित मडुआ, ज्वार, बाजरा, लाल चावल, शहद, लाख के उत्पाद, मसाले, कॉफी,चाय, हस्तनिर्मित साबुन आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

ट्राइफेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठन है जो ट्राइब्स इंडिया ब्रांड के तहत जनजातीय कला व हस्तशिल्प समेत जनजातीय उत्पादों के विक्रय व विकास का कार्य करती है।

Related Articles

Back to top button