उत्तर प्रदेश

अब तक 50.22 लाख मीट्रिक टन की गयी धान की खरीद

लखनऊ: रीफ क्रय वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से, 5022231 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से 784373 किसान लाभान्वित हुए हैं और करीब 7567.94 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 86446.33 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में 70 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 72 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button